नौकरी के लिए 29 को आएं रैल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल नादौन में टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कंपनी की ओर से 29 मई को इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदेश भर से अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।
साक्षात्कार में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों फिटर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, सीट मेट वर्कर, इलेक्ट्रीशियन के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं।
कंपनी की ओर से चयनित प्रशिक्षुओं को 11000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ खाने आदि की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य रणबीर सिंह परमार ने कहा कि इसमें अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसमें पास आउट और अध्ययनरत प्रशिक्षु भाग ले सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 29 मई को सुबह 10 बजे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ संस्थान में पहुंचे

No comments