Breaking News

आईपीएल में दूसरे हैट्रिक मैन बने श्रेयस गोपाल

राजस्‍थान रॉयल्‍स के लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल मौजूदा आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। मगर उनकी टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी क्‍योंकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मंगलवार को मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। श्रेयस गोपाल के लिए यह दिन बेहद खास रहा।

उन्‍होंने आईपीएल करियर की अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। लेग स्पिनर ने विराट कोहली, एबी डिविलयर्स और मार्कस स्‍टोइनिस जैसे धाकड़ बल्‍लेबाजों को अपना शिकार बनाया

श्रेयस गोपाल आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले 10वें भारतीय और कुल 16वें गेंदबाज बन गए हैं। श्रेयस गोपाल ने आईपीएल-12 की यह दूसरी हैट्रिक ली। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के गेंदबाज इंग्लैंड के सैम कुरेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इसी सीजन में हैट्रिक ली थी।

 श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी के दूसरे ओवर में लगातार तीन बॉल पर 3 विकेट लेकर आईपीएल 12 की दूसरी हैट्रिक लगाई। साथ ही RCB के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और मार्कस स्टोइनिस को आउट किया।

आईपीएल में अब तक 19 बार हैट्रिक ली जा चुकी है। अमित मिश्रा इस लिस्‍ट में टॉप पर बने हुए हैं, जिन्‍होंने तीन हैट्रिक ली हैं। युवराज सिंह ने दो हैट्रिक ली हैं। इसके अलावा लक्ष्‍मीपति बालाजी, मखाया नतिनी, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, अजित चंदीला, सुनील नरेन, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन, अक्षर पटेल, सैमुअल बद्री, एंड्रयू टाई, जयदेव उनाडकट, सैम करन और श्रेयस गोपाल ने आईपीएल में हैट्रिक ली है

No comments