Breaking News

पीलिया ने मचाया कहर कौन कौन से शहर आये पीलिया की चपेट मे जानिए


बिझड़ी  क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में पीलिया रोग का प्रकोप बढ़ गया है। बिझड़ी अस्पताल में करीब एक सप्ताह में दस मरीज पीलिया से पीड़ित पहुंचे हैं। इनमें से कई का उपचार बिझड़ी अस्पताल में चल रहा है। जबकि कई मरीज अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए हैं। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से गर्मियों के मौसम में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। डाक्टरों ने पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। सीएचसी बिझड़ी में एक सप्ताह के भीतर पीलिया के दस मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे पीड़ित हैं। हालांकि, यह मरीज एक ही गांव या पंचायत के नहीं हैं, लेकिन अस्पताल में पीलिया के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।

पीलिया ने मचाया कहर कौन कौन से शहर आये पीलिया की चपेट मे जानिए

डाक्टर दूषित पेयजल को इसकी वजह बता रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में अकसर पीलिया जैसे रोग पनपते हैं। इसलिए लोगों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए और बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवाई नहीं खानी चाहिए। लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। उबले पानी का सेवन करना चाहिए, घर से बाहर छाता लेकर निकलना चाहिए तथा खाने पीने की वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीएससी बिझड़ी प्रभारी डॉ. अनुकृति ने लोगों को गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए ये सभी सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं।


No comments