Breaking News

गगल के पास हांफ गई जरीन खान और अंशुमन की जीप, पढ़ें पूरी खबर



बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान की जीप गगल के पास खराब हो गई। इसे ठीक करवाने के लिए जरीन गगल के एक वर्कशॉप में पहुंचतीं हैं

मरम्मत के बाद जरीन गाड़ी में सवार होकर वहां से निकल गईं। यह रियल नहीं रील सीन है। धौलाधार की वादियों में फिल्म हम भी अकेले, तुम भी अकेले की शूटिंग चल रही हैसोमवार को गगल में वर्कशॉप में कुछ सीन फिल्माए गए।

अभिनेत्री जरीन खान और अभिनेता अंशुमन झा जीप में आते हैं। इसी बीच जीप खराब हो जाती है।इसे ठीक करवाने के लिए वे एक मेकेनिक के पास पहुंचते हैंजीप ठीक होते ही दोनों वहां से चले जाते हैं। इसके साथ ही शॉट ओके कर दिया जाता है। गगल में शूटिंग की जानकारी लोगों को नहीं लगी।

पर जैसे ही लोगों को पता चला कि शूटिंग हो रही है तो जरीन को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ लग गईहालांकि, प्रशंसकों को जरीन और अंशुमन के पास नहीं पहुंचने दिया गया। इस दौरान जिन लोगों ने फिल्म के शॉट को अपने कैमरों में कैद किया था, उनसे इन्हें डिलीट भी करवाया गया


No comments