Breaking News

मधुमखियों के हमले से महिला समेत तीन घायल



 ज्वालामुखी के नजदीक देहरियां के पास कटालू गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक ही परिवार की महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को ज्वालाजी अस्पताल पहुंचाया गया। एक व्यक्ति गंभीर है, जिसे चिकित्सकों ने आब्जर्वेशन पर रखा है।

 डोहग देहरियां के कटालू गांव में मधुमक्खियों के हमले से घायलों में सुमन, पृथ्वी और निर्मला शामिल हैं। यह सभी सुबह खेतों में गेहूं काट रहे थे कि इसी बीच कहीं से मधुमक्खियों का एक झुंड आया। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां इकट्ठे हुए और उन्हें ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया

No comments