Breaking News

चलती एंबुलेंस में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

गगल की तरफ से धर्मशाला आ रही एंबुलेंस के इंजन में बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकोह के पास पहुंचते ही अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी गाड़ी में फैल गई। घटना के वक्त एंबुलेंस में सिर्फ ड्राइवर था, जिसने कूदकर अपनी जान बचाई। आग इतनी ज्यादा थी कि आसपास की झाड़ियां भी जल गईं

आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई लेकिन उस समय दमकल वाहन तपोवन के जंगल में लगी आग को बुझाने गए थे। लिहाजा, तपोवन से दमकल वाहन बुलाया गया, लेकिन देरी होने की वजह से एंबुलेंस पूरी तरह राख हो गई।

वहीं, घटना स्थल पर पुलिस मौजूद नहीं थी। सड़क से वाहनों की आवाजाही होती रही। हालांकि, कुछ लोगों ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर दीं, जिससे जाम की स्थिति बन गई।

उल्लेखनीय है कि एंबुलेंस में आग लगने के कारणाें का अभी पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पिछले कुछ समय से खराब थी। कुछ दिन पूर्व मरम्मत के बाद ही एंबुलेंस फिर से खराब हो गई थी

No comments