Breaking News

बोर्ड ने अपलोड किए दसवीं और जमा दो की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में प्रस्तावित परीक्षाओं के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि दसवीं और जमा दो कक्षा की कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषयों के परीक्षार्थियों की अनुपूरक, राज्य मुक्त विद्यालय के आठवीं, दसवीं, जमा दो कक्षा की विशेष परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट सेछात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर किसी परीक्षार्थी को कोई शंका है तो हेल्पलाइन नंबर से जानकारी ले सकते हैं। दसवीं कक्षा शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विद्यार्थी 01892-242119, कुल्लू, ऊना और सोलन के विद्यार्थी 01892-242128, हमीरपुर, चंबा और बिलासपुर के विद्यार्थी 01892-242148, कांगड़ा के लिए 01892-242149, मंडी और कांगड़ा एस-जेड के लिए 01892-242151 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

जमा दो कक्षा में कांगड़ा के लिए 01892-242140, हमीरपुर, शिमला, किन्नौर के लिए 01892-242141, कुल्लू, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा के लिए 01892-242142, सोलन, सिरमौर, ऊना के लिए 01892-242150, मंडी, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा आर के लिए 01892-242139 और एसओएस के आठवीं और दसवीं के परीक्षार्थी 01892-242199 और जमा दो के लिए 01892-242152 नंबर से फोन कर जानकारी ले सकते हैं

No comments