मंडी में बुजुर्ग ने नहर में लगाई छलांग, डूबने से मौत
नाचन की बग्गी पंचायत के बग्गी चौक पुल से बुधवार देर शाम एक वृद्ध ने नहर में छलांग लगा दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई
चौक पर बग्गी पंचायत की प्रधान अंजू देवी के पति नेकराम ने नहर में कूद कर डूब रहे वृद्ध को बाहर निकाला, लेकिन उसने इस दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की जेब से एक डायरी मिली है इसमे झटिंगरी बरोट का जिक्र है।
इससे अंदाज लगाया जा रहा है कि मृतक बरोट क्षेत्र का हो सकता है। बल्ह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ बल्ह राजेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि वृद्ध ने नहर में क्यों छलांग लगाई, इसकी हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बीबीएमबी नहर में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है, जिससे लोग सहमे हुए हैं

No comments