मंडी में एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे में पांच यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार जिले की सदर तहसील के तहत संधोल से मंडी आ रही एचआरटीसी की बस त्रोकड़ा माता मंदिर के पास पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुए। बस हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को मंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। एसपी मडी गुरुदेव चंद शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।
मंडी मे अनियंत्रित होकर एचआरटीसी की बस पलट गई क्या हुआ यत्रियो के साथ जानिए पूरी खबर
Reviewed by Arun Kumar
on
June 19, 2019
Rating: 5
No comments