Breaking News

हिमाचल के सेनिक का घर पहुचा पार्थिव शारीर पूरा शहर डूबा शोक मे



 बंगाणा के सरोह गांव के शहीद अनिल की पार्थिव देह बुधवार को ऊना पहुंच गई।जेसे ही अनिल का पार्थिव शरीर गावं मे पहुचा पूरा गांव शोक मे डूब गया और उसी  दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से माहौल गरम हो गया। ऊना से सेना के खुले वाहन में पार्थिव देह को पैतृक गांव सरोह लाया गया।इस दौरान सड़क किनारे मौजूद लोगों ने शहीद अनिल अमर रहे के नारे लगाए। जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर शहीद को अंतिम विदाई दी। दो दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाने वाले अनिल कुमार जसवाल (27) जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।


हिमाचल के सेनिक का घर पहुचा पार्थिव शारीर पूरा शहर डूबा शोक मे

शहीद का गांव के श्मशान घाट पर  पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 25 जुलाई 2013 को 21 साल की उम्र में अनिल कुमार सेना में भर्ती हुए थे और जैक राइफल में तैनात थे। अनिल की शादी चार साल पहले सविता ठाकुर से हुई थी और उनका पांच माह का एक बेटा भी है।

वह दो सप्ताह पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। अनिल के पिता अशोक कुमार भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। वह 12 जैक में हवलदार पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी माता अनीता देवी गृहिणी हैं। शहीद अनिल की शहादत के बाद पूरा इलाका शोक में डूबा है



No comments