Breaking News

मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत में कइयों की जेबें साफ

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का शुक्रवार को मैहतपुर में जब सब लोग इस्तकबाल कर रहे थे, ठीक उसी वक्त इसी भीड़ का हिस्सा बनकर जेबकतरे भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं की जेबें टटोल रहे थे। सूत्रों से पता चला है

राज्य मंत्री के स्वागत कार्यक्रम के दौरान करीब दर्जन भर भाजपा कार्यकर्ताओं की जेबें साफ हुई हैं। औद्योगिक क्षेत्र के युवा उद्यमी भीष्म जोशी जब मंत्री का स्वागत कर रहे थे, उसी वक्त उनकी जेब से 22 हजार की नकदी उड़ा ली। एक अन्य भाजपा नेता सागरदत्त के 15 हजार रुपये चोरी होने की खबर है।

दो अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की जेबों से हजारों रुपये साफ हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि कई लोग ऐसे हैं, जिनकी जेब कटी हैं, लेकिन वह शर्म के मारे खुलकर बोलने को तैयार भी नहीं है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वागत कार्यक्रम के दौरान करीब सवा लाख तक की रकम पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बाजार में मुख्य चौक तथा अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, ताकि जेबकतरों की शिनाख्त कर उनको दबोचा जा सके। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस को कोई भी सुराग मिलता है, तो वह ऐसे शातिरों को पकड़ने में देर नहीं करेगी।

No comments