Breaking News

श्रद्धालुओं से भरी जीप पलटी, 1 दर्जन घायल

मंडी जिला के सरोआ के समीप कुटाहची गांव के पास एक जीप के बीच सड़क में पलट जाने से कमरुनाग जा रहे 1 दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए हैं। हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घायलों में सभी महिलाएं हैं और 1 बच्चा भी शामिल है

जानकारी के मुताबिक रेफल गांव से सभी लोग रविवार सुबह खुली जीप में कमरुनाग मंदिर जा रहे थे। जैसे ही जीप कुटाहची स्कूल के पास पहुंची वह बीच सड़क पर पलट गई, जिससे डाले में बैठी महिलाएं सड़क पर गिर गई और कुछ सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। 

सभी घायलों को निजी वाहनों में सिविल अस्पताल गोहर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में एक बालक और 3 महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है

No comments