Breaking News

जलंधर मे मिली हिमाचल के युवक की लाश


हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 34 साल के एक युवक की लाश पटियाला में बरामद की गई है। लाश काफी बुरी हालत में है, जिस कारण पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है कि कत्ल किस तरह से किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल थाना त्रिपड़ी पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जांच अधिकारी थाना त्रिपड़ी के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि सुखजीत सिंह निवासी गांव पुना थाना ऊना, हिमाचल प्रदेश ने बयान दिया है कि उसका भाई सुखविंदर सिंह (34) फोकल प्वाइंट नवा नंगल में ड्राइवरी करता है। दो अक्तूबर 2018 को वह कंपनी के ट्रक पर गैस के सिलेंडर लोड करके राजपुरा में सप्लाई करने आया था, लेकिन फिर घर नहीं लौटा। 



जांच में पता चला कि माल समेत उसका ट्रक राजपुरा में सप्लाई वाली जगह खड़ा था लेकिन उसका भाई लापता था। इसी बीच पटियाला पुलिस को 13 अक्तूबर को किसी ने सूचना दी कि नाभा रोड पर डेयरी फार्म के नजदीक बेआबाद पड़ी जगह पर गली-सड़ी हालत में एक लाश पड़ी है। जब मौके पर पुलिस पहुंची, तो शव की तलाशी लेने पर एक मोबाइल मिला, जिसके जरिये पुलिस उन तक पहुंची। सुखजीत सिंह ने पटियाला पहुंचकर अपने भाई की लाश की शिनाख्त कर ली है। उसी के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 






No comments