Breaking News

पढ़ाई में आर्थिक मदद के लिए इस तारीख तक कर सकते है आवेदन


पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पहली से नवीं और ग्यारहवीं के छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रखी गई है। इसके अलावा बोर्ड कक्षाओं दसवीं और बारहवीं के बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर रखी गई है। वहीं, ग्रेजूएशन, बीए, बीएससी, बीकॉम करने वाले छात्रों के लिए आर्थिक सहायता के लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर रखी गई है। पूर्व सैनिकों के बच्चे इस आर्थिक सहायता के लिए निर्धारित तिथियों से पूर्व आवेदन कर सकते हैं। तथा अपनी पड़ाई शुरु कर सकते है 

पढ़ाई में आर्थिक मदद के लिए इस तारीख तक कर सकते है आवेदन


हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के दो बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग प्रतिमाह एक हजार रुपये पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के रूप में देता है। बीते वर्ष भी करीब 2300 छात्रों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। इस वर्ष के लिए भी छात्र इस आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि नॉन बोर्ड कक्षाएं 30 सितंबर तक, बोर्ड कक्षाएं 30 अक्तूबर और ग्रेजूएशन के छात्र 30 नवंबर तक आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

No comments