Breaking News

आंगन मे गिरकर कर हुई घनश्याम दास की मौत


नादौन के दंगड़ी गांव के समाजसेवी हिम मित्र मंडल होशियारपुर के अध्यक्ष विजय शर्मा के बड़े भाई घनश्याम दास की आंगन में पैर फिसलने से गिरने पर मौत हो गई है। इससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी थी। मेडिकल कॉलेजल टांडा में उपचार चल रहा था। 70 वर्षीय घनश्याम दास वीरवार रात घर के बरामदे में सोए थे। रात को वह शौचालय के लिए जा रहे थे कि आंगन में अचानक उनका पैर फिसल गया। जिससे उनके सिर में गहरी चोट आई।

आंगन मे गिरकर कर हुई घनश्याम दास की मौत


पता चलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले आए। जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे बेटा, बेटी और पत्नी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व सीएम वित्त एवं कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू, समाज सेवी प्रभात चौधरी, चंद किशोर, भवानी सिंह, कैप्टन पृथ्वी आदि ने शोक प्रकट किया है। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार का कहना है कि इस बारे कोई सूचना नहीं मिली है।

No comments