बेटिया नही किसी से कम उनको भी आगे बड़ने का मौका दे
नादौन बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। यदि मां नहीं होगी तो हमारा भी वजूद नहीं है। यह बात हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं परीक्षा के टॉपर एवं खंड विकास अधिकारी नादौन पारस अग्रवाल ने बुधवार को अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में आयोजित इस कार्यक्रम में पारस अग्रवाल ने छात्राओं को महिला अधिकारों और महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि छात्राओं को सफलता के लिए तनाव मुक्त होकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। बीडीओ ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
छात्राओं को उनके साथ होने वाली किसी भी अप्रिय घटना के बारे में तुरंत अपने परिजनों, अध्यापकों व पुलिस को सूचना देनी चाहिए। अपने विरुद्ध किए जाने वाले किसी भी अपराध का जवाब देना चाहिए और अपनी लड़ाई दृढ़ता से लड़नी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए कराटे जैसे खेल खेलने चाहिए, ताकि उनमें आत्मविश्वास आ सके

No comments