सांप ने ली युवक का जान जाने पूरी खबर
जवाली के तहत पंचायत हरनोटा में एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। मृतक की पहचान हंस राज उम्र 56 पुत्र ध्यान चंद निवासी हरनोटा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार हंसराज मजदूरी करता था। रोजमर्रा की भांति दिहाड़ी लगाकर हंसराज घर पहुंचा तथा सायं करीब सवा आठ बजे गोशाला में गाय को चारा डालने गया। इसी दौरान उसको सांप ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन उसे निजी अस्पताल ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस से घर बलों पर दुखो क पहाड़ टूट पड़ा
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटे छोड़ गया है। दोनों बेटों की शादी हो चुकी हैं। उधर, पंचायत उपप्रधान जगदीश चंद और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाए।

No comments