खुसखबरी एचआरटीसी डिपार्टमेंट ने चालक भर्ती का परिणाम घोषित
खुसखबरी एचआरटीसी डिपार्टमेंट ने चालक भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। 131 चालकों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के बाद इन चालकों को एचआरटीसी बसों में चढ़ाया जाएगा। घोषित किए गए परिणाम में 63 सामान्य, 41 अनुसूचित जाति, 4 अनुसूचित जनजाति और 21 अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।
निगम प्रबंधन ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। हालांकि, एचआरटीसी में 176 चालकों की तैनाती की जानी थी लेकिन 45 पद संबंधित श्रेणी में उम्मीदवारों की उपलब्धता न होने के कारण रिक्त रह गए हैं।131 नए चालक भर्ती होने से एचआरटीसी में खाली चल रहे पद भर जाएंगे। इनमें से कई चालकों को लांग रूटों की बसों में चढ़ाया जाना है, जबकि कई चालक उन रूटों पर चलेंगे। अधिक जानकारी के लिए एचआरटीसी SHIGHT पर लॉग इन कर सकते है

No comments