गंदगी की बजह से नादौन के लोग परेशान एनजीटी की टीम ने किया निरीक्षण
नादौन स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर-3 में एनएच किनारे अकसर फैली रहने वाली गंदगी को लेकर लोगों की ओर से मुख्यमंत्री को की गई शिकायत के बाद ऊना से आई एनजीटी की टीम ने मौके का निरीक्षण कया। टीम का पता चलते ही मौके पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और बताया कि यहां रखे गए कूूड़ेदान के बाहर ही गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। इस गंदगी में दिनभर लावारिस पशु मुंह मारते हैं। इस कारण पशु इस गंदगी को और आगे तक फैला देते हैं। इससे अधिक प्रदूषण फैलता है। उन्होंने बताया कि इस स्थल से गुजरते हुए मुंह पर रुमाल रखकर निकलना पड़ता है।

No comments