पचास शाखाएं हो सकती है बंद काँगड़ा बैंक की क्या कारण बना बंद होने का
हिमाचल में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी KCC बैंक की 50 से ज्यादा शाखाएं बंद हो सकती हैं। घाटे में चल रही इन बैंक शाखाओं को प्रबंधन बंद करने या मर्ज करने की तैयारी में है। इसका पूरा खाका बन चुका है। बैंक के चेयरमैन डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि सिस्टम को ठीक किया जा रहा है। राजनीतिक आधार पर खोली गई कई शाखाओं से बैंक को आर्थिक नुकसान हो रहा है। बोझ बन चुकी शाखाओं की सूची प्रबंधन से ली गई है। भारद्वाज ने कहा कि 31 जनवरी, 2018 को बैंक में जमा राशि 9971.44 करोड़ रुपये थी। हमारे कार्यकाल में 31 जनवरी, 2019 तक यह राशि 10751 करोड़ पहुंच गई। बैंक की कुल जमाराशि में 779.56 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है। एक साल में 100 करोड़ के ज्यादा लोन बांटे गए हैं। महज चार महीने में शुद्ध लाभ 4 करोड़ से बढ़कर 39 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

No comments