निजी बस शनिवार सुबह हमीरपुर से जंगलबैरी वाया टौणी देवी होकर जा रही थी, लेकिन कक्कड़ से कुछ दूरी पर जब बस पहुंची तो अचानक चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा और बस खाई की ओर लटक गई। बस का एक टायर सड़क से लुढ़क गया और इसके बाद बस अचानक खड़ी हो गई। इतने में बस के अंदर मौजूद सवारियों में अफरातफरी मच गई। चालक परिचालक ने सवारियों और स्वयं को बस से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर बस फंसी हुई थी, अगर वहां से लुढ़कती तो काफी दूर जाकर गिरती, लेकिन बचाव हो गया। घटना के समय लगभग बीस सवारियां बस में सवार थी। थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री का कहना है कि इसकी सूचना या जानकारी पुलिस में नहीं है।
No comments