जंगल मे मिली लाश पुरे शहर मे आग की तरह फ़ैल गई खबर
नवविवाहित 33 वर्षीय एक युवक का शव मंगलवार को ग्राम पंचायत चबूतरा के जंगल में मिला है। युवक की करीब तीन सप्ताह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद दंपती हमीरपुर बस स्टैंड के समीप एक किराये के मकान में रहता था। मृतक की पहचान अजय कुमार (33) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव जूली, डाकघर कोट, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। जबकि उसकी पत्नी हमीरपुर में ही एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में काम करती है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर केस दर्ज किया। डीएसपी हितेश लखनपाल और पुलिस थाना हमीरपुर के एसएसचओ संजीव गौतम मौके पर पहुंचे।
No comments