होटल मे चल रहा था वेश्यब्रिती का भंडा फोड़
हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर से सटे चडियारा इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस ने एक निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल संचालक को अपने जाल में फंसाया और उसे गिरफ्तार किया है। मौके पर होटल से दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।आरोपी व रेस्क्यू की गई लड़कियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। लड़कियां गुड़गांव व दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही हैं। एक 21 साल की और दूसरी 35 वर्ष की बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से चडियारा के एक निजी होटल में देह व्यापार चलाए जाने की सूचना मिली थी।गश्त के दौरान पुलिस टीम की मुखबिर से सूचना मिलने के बाद डीएसपी प्रोबेशनर अनिल पटियाल की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। इसके बाद दो पुलिस कर्मियों को नकली ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया।

No comments