कौन कौन से तोड़े रोहित ने रिकॉर्ड जानिए इस खबर मे
विश्व कप 2019 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा ने शनिवार को एक और कमाल कर दिया। भारत का यह अनुभवी सलामी बल्लेबाज श्रीलंका के खिलाफ लीड्स के हेंडिग्ले मैदान पर शकिब-अल-हसन को पछाड़ते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बन गया। शकिब ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन बनाते हुए रोहित से पहला स्थान कब्जाया था।रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 की अपनी 8वीं पारी में 63वां रन लेते ही शकिब को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में 606 रन बनाए है। अपनी 103 रन की पारी के बूते रोहित इस वर्ल्ड कप में 647 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गए।
संगकारा ने 2007 वर्ल्ड कप में कुल 4 शतक लगाए थे लेकिन अब रोहित ने 12वें वर्ल्ड कप की मात्र 8 पारियों में ही 5 शतक जड़कर नंबर एक खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही 2019 के वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रनों के मामले में भी रोहित शर्मा पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वे अभी तक 8 पारियों में 647 रन बना चुके हैं।

No comments