Breaking News

शिक्षा विभाग ने 100 फीसदी परीक्षा परिणाम देने वाले 119 स्कूलों को शाबासी

दसवीं की बोर्ड कक्षा में सौ फीसदी परिणाम देने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग ने प्रशस्ति पत्र दिया है। यह प्रशस्ति पत्र सत्र 2019-20 में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा के बेहतरीन परिणामों के लिए दिया गया है,

जिसमें  प्रदेश के 12 जिलों के 119 स्कूलों को यह तोहफा शिक्षा विभाग की ओर से दिया गया है। बता दें कि चंबा के 13, हमीरपुर के 10, कांगड़ा के 13, कुल्लू एक, किन्नौर दो, लाहुल-स्पीति 15, मंडी 30, शिमला 19, सोलन पांच, सिरमौर नौ, ऊना के दो स्कूलों को सौ फीसदी रिजल्ट देने पर शिक्षा विभाग ने पीठ थपाथपाई है। हैरत है कि बिलासपुर जिला में एक भी स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी नहीं रहा है

No comments