पर्यटकों व श्रद्धालुओं से दो दिन यात्रा पर न जाने की अपील, जानें क्या हैं कारण
जिला प्रशासन ने बारिश के कारण बरपे कहर के मद्देनजर मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से आगामी दो दिनों में हालात सामान्य होने के बाद ही पवित्र डल का रुख करने का आह्वान किया है। श्रद्धालुओं से दो दिनों तक यात्रा के कार्यक्रम को स्थगित करने को कहा गया है।
जिला प्रशासन ने यह आदेश बारिश से सड़कों की बिगड़ी हालत और मणिमहेश के 13 किलोमीटर पैदल मार्ग पर बरपे कुदरत के कहर को देखते हुए जारी किए हैं। डीसी विवेक भाटिया ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों चंबा में हुई भारी बारिश के कारण सड़कों की हालत काफी बिगड़ गई है।
इसके साथ ही मणिमहेश के पैदल रास्ते को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हालात सुधरने में एक-दो दिन का वक्त लग सकता है। इसी के चलते श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि वे ऐसे हालातों में मणिमहेश की ओर रुख न करें। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होते ही श्रद्धालु सुरक्षित यात्रा पर निकल सकते हैं। उन्होंने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान जान-माल के नुकसान की संभावना को शून्य करने के लिए एहतियात के तौर पर यह आदेश जारी किए हैं।

No comments