Breaking News

फर्जीवाड़े के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग ने ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने हर वर्ग के लिए कितने पद है


एक बार फिर फर्जीवाड़े के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग ने ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। पुलिस विभाग के संचार और तकनीकी विंग में 92 पुलिस कांस्टेबलों के लिए मांगे गए आवेदनों में पहली बार आर्थिक आधार पर आरक्षण भी दिया जाएगा।इससे पहले मार्च में कांस्टेबल भर्ती में आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू नहीं किया गया था। जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग का संचार और तकनीकी सेवाएं निदेशालय 92 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती करेगा। 

फर्जीवाड़े के बाद एक बार फिर पुलिस विभाग ने ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने हर वर्ग के लिए कितने पद है


इस भर्ती परीक्षा में 20 नंबर ग्राउंड टेस्ट के दिए जाएंगे, जबकि 70 नंबर की लिखित परीक्षा और 10 अंकों का निजी साक्षात्कार होगा। पात्र अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक डाक के माध्यम से पुलिस अधीक्षक संचार और तकनीकी सेवाएं विभाग के पास आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 140 जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 35 रुपये का बैंक ड्राफ्ट/आईपीओ विभाग के नाम पर बनवाना होगा। 

जाने किस किस वर्ग के लिए कितने पद है 

संचार और तकनीकी सेवाएं विभाग में पुलिस कांस्टेबल के भर्ती किए जाने वाले 92 पदों में से सामान्य वर्ग के 43 पद रखे गए हैं। एससी के लिए 20, एसटी के लिए चार, ओबीसी के 16 और ईडब्ल्यूएस के लिए नौ पद आरक्षित हैं।  


No comments