Home
/
hamirpur News
/
Hamirpur Police
/
Himachal News
/
nadaun news
/
Nadaun Police
/
thefts in shop
/
नही है नादौन की जनता सेफ पहले बच्चो की किडनेपिंग अब दुकानों मे शुरु हो गई चोरी जाने क्या हुआ पूरी खबर
नही है नादौन की जनता सेफ पहले बच्चो की किडनेपिंग अब दुकानों मे शुरु हो गई चोरी जाने क्या हुआ पूरी खबर
नादौन के किटपल गांव में एक दुकान में चोर सामान पर हाथ साफ कर गए हैं। इस घटना का पता दुकानदार को शुक्रवार सुबह चला जब वह दुकान पर पहुंचा। दुकान मालिक सुनील शर्मा ने कहा कि वह हर रोज की तरह वीरवार शाम दुकान बंद करके पास ही गांव में अपने घर चला गया। जब शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो वहां ताला तो लगा था, लेकिन लकड़ी के फट्टे का दरवाजा होने के कारण किसी ने दुकान के फट्टे निकाल कर इस घटना को अंजाम दिया है। सुनील का कहना है इसी दुकान से उसकी और उसके परिवार की रोजी रोटी चलती है
दुकान के अंदर से दो बोरी चावल, बीड़ी-सिगरेट सहित अन्य खाद्य सामग्री चुराई गई है। सुनील ने कहा कि वह अपने सामान की सूची देखकर ही बता पाएगा कि कितना सामान गायब है। उन्होंने कहा कि अभी वह अंदाजा नहीं लगा पाया है कि पूरा कितना नुकसान उसे हुआ है। क्योंकि छोटा-छोटा सामान भी दुकान से गायब हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। और पीड़ित को आश्वाशन दिया है की जल्दी से जल्दी जो कोई है जेल की शिलाखो के पीछे होगा
नही है नादौन की जनता सेफ पहले बच्चो की किडनेपिंग अब दुकानों मे शुरु हो गई चोरी जाने क्या हुआ पूरी खबर
Reviewed by Arun Kumar
on
August 23, 2019
Rating: 5
Reviewed by Arun Kumar
on
August 23, 2019
Rating: 5

No comments