नादौन क्षेत्र मे बच्चो को अगवाह करने बाले गिरोह की देह्श्त बनी हुई है जाने कौन कौन से क्षेत्र को टारगेट कर रहे है
थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बटराण पंचायत के साई गांव में कार सवार शातिरों ने एक नाबालिग छात्र के अपहरण का प्रयास किया है। वीरवार दोपहर उस समय क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक निजी स्कूल के छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल बस से उतरते ही कार सवार कुछ लोगों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। छात्र ने आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना का पता चलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान आरंभ कर दिया। जिस पुरे क्षेत्र मे खोफ का माहौल बना हुआ है और माता- पिता ने प्रशाशन से मग की है की जल्दी से जल्दी इन शातिरों को गिरफ्तार करे
दूसरी घटना डीएवी स्कूल कांगू के छात्र ने बताया कि छुट्टी के बाद जब वह स्कूल बस से अपने घर के पास साई गांव में पानी के टैंक के पास उतरा तो पीछे से एक सफेद रंग की कार तो आगे निकल गई, लेकिन पीछे आ रही लाल रंग की आल्टो कार के चालक ने उसके पास ब्रेक लगाई और इसमें सवार दो युवकों ने बाहर निकलकर उसे उठा कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका स्कूल बैग उनके हाथ में आया परंतु बालक का भार अधिक होने के कारण वह उसे उठा नही सके इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र परमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौका पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी। और लोगो ने जल्दी से जल्दी इस खोफ को दूर करने की मांग की है

Bahut khof h Bhai
ReplyDeleteKoi action govt. Ki side s
ReplyDelete