दस हजार मे चार केमरों बाला फोन भारत मे होगा लौंच जाने कब और कौन सा फ़ोन होगा लौंच
हर साल का अगस्त महीने टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन के लिए बेहद ही खास होता है। अगस्त महीने पर तमाम मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन पेश करती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सैमसंग ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस को बाजार में उतारा है जिसकी भारत में लॉन्चिंग 20 अगस्त को होने वाली है। वहीं अब भारत में एक दमदार स्मार्टफोन आने वाला है जिसमें चार कैमरे मिलेंगे, 5000एमएएच की बैटरी और कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।
जानते है इसके फीचर
Oppo का सब-ब्रांड रियलमी 20 अगस्त को भारत में अपने दो स्मार्टफोन पेश करने वाली है जिनमें Realme 5 और Realme 5 Pro शामिल हैं। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो में क्वॉड (चार) कैमरे मिलेंगे।रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं Realme 5 Pro में सोनी IMX586 48MP सेंसर मिलेगा। इस फोन में 119 डिग्री वाइड एंगल वाला लेंस भी मिलेगा। वहीं कहा जा रहा है कि Realme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा और इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि Realme 5 भी 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

No comments