Breaking News

डैम मे डूबकर हुई मौत तीन दिन बाद मिला शव जाने मौत का कारण


हमीरपुर बल्ह गांव के चेकडैम में डूबे ग्यारहवीं कक्षा के छात्र का शव शनिवार को तीन दिन बाद डैम से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बीती वीरवार सुबह नाबालिग आदित्य कुमार स्कूल में स्वतंत्रता दिवस परेड में भाग लेने के लिए घर से निकला और परेड के बाद दोस्तों के साथ डैम में नहाने चला गया। लेकिन, शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस थाना सदर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उसके दोस्तों से इस बारे में पूछताछ की गई।

डैम मे डूबकर हुई मौत तीन दिन बाद मिला शव जाने मौत का कारण



 वहीं उसके दोस्तों ने पुलिस को आदित्य के डूबने की बात कही। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की, लेकिन बारिश के चलते और पानी में गाद आने के चलते कुछ पता नहीं चल रहा था। शनिवार सुबह छात्र का शव डैम में उतराता दिखा। पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई कर रही है। इस पूरी खबर से घर मे मातम का माहोल बना हुआ है और पुलिस ने जिला वह घर बलों से अनुरोध किया है की बारिश का मोसम है इसलिए बचो को नदियों नालो मे नहाने के लिए मना करे ताकि हादसों को रोका जा सके 



No comments