प्रदेश मे बारिश ने मचाया कहर जाने कौन कौन से क्षेत्र हुए प्रभाबित
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही हुई है। छह लोगों की मौत हो गई है दो लोग बह गए हैं। पूरे प्रदेश में कई सड़कें और पुल ध्वस्त हो गए हैं। चंबा के बंदला में दीवार गिरने से दादा-पोती की मौत हो गई। शिमला में भूस्खलन से चार लोग दब गए।शिमला में आरटीओ के पास हुए भूस्खलन में दो बच्चियों की मौत हो गई है। इनमें विशाखा( 15) और दिव्या (18 ) साल है। इनकी मौत हो गई है। जबकि इनके पिता हरिदास ( 46 ) घायल हैं। इनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। जिस कारण प्रदेश मे खतरे का माहोल बना हुआ है और लोग घरो से भर नही निकल रहे है

No comments