Breaking News

पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा अब होगी शिमला मॉल रोड पर स्थापित


पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा ऐतिहासिक मालरोड पर स्थापित की जाएगी। यहां पुलिस रिपोर्टिंग रूम के समीप जगह इसके लिए चयनित कर ली गई है।सरकार इसी साल प्रतिमा स्थापित करने की योजना बना रही है। शनिवार को भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग सचिव पूर्णिमा चौहान की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। इसमें लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।बैठक में सब कमेटी का गठन किया गया है। यह तय करेगी कि कौन और कितने कारीगर इस प्रतिमा को तैयार करेंगे। प्रतिमा तैयार करने के लिए हिमाचल के अलावा दूसरे राज्यों के कारीगर भी उपलब्ध होंगे।

पूर्व पीएम अटल की प्रतिमा अब होगी शिमला मॉल रोड पर स्थापित

कमेटी जल्द यह भी बताएगी कि प्रतिमा कितनी ऊंची बनाई जानी है। मालरोड पर अटल की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव इस माह कैबिनेट बैठक में भी लाने की तैयारी चल रही है।नगर निगम ने कुछ महीने पहले ही सदन में पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए शिमला में उनकी प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।  सरकार अब इस प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रही है।


No comments