Breaking News

बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा कैक्टस हुआ शोध में बड़ा खुलासा


हिमाचल प्रदेश में बंजर भूमि पर उगने वाले कांटेदार कैक्टस में कमाल के औषधीय गुण हैं। प्रदेश में छूहीं नाम से पहचाने जाने वाले इस कैक्टस से जोड़ों के दर्द और बवासीर से भी छुटकारा मिल सकता है।गहरे जख्म को तेजी से भरने में भी ये सहायक है। मंडी के वल्लभ महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग के विशेषज्ञों ने शोध के बाद यह खुलासा किया है। पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से मिले एक प्रोजेक्ट के तहत शोध के दौरान छूहीं में कई औषधीय गुण सामने आए हैं। एक दवा हजारों इलाज बहुत ही गुणकारी ओषधि है 

बीमारियों से दिलाएगा छुटकारा कैक्टस हुआ शोध में बड़ा खुलासा

मंडी कॉलेज में वनस्पति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. तारा सेन ठाकुर ने बताया कि छूहीं कैक्टस से बनने वाले कई प्रकार के व्यंजन कॉलेज में शोध के दौरान भी तैयार किए हैं। 6.40 लाख रुपये के इस प्रोजेक्ट पर दो साल शोध करने के बाद इसे सरकार के संबंधित विभाग को सौंपा जाएगा।अभी प्रोजेक्ट पर काम करते हुए एक साल हुआ है। हिमाचल  के गांवों में लोग इससे वाकिफ हैं, लेकिन इस औषधि की सब्जी बनाने का तरीका लुप्त हो रहा है। अब तक के शोध में पाया गया है कि छूहीं वानस्पतिक परिवार यूफोरबियेसी का सदस्य है। 


No comments