सिलेंडरो के दाम हुए कम क्या रेट रखा अब सरकार ने जाने इस खबर मे
खुसखबरी अब रसोई गैस सिलिंडरों के दामो में लगातार दूसरे महीने कमी की गई है। अगस्त में घरेलू गैस सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। इस माह नॉन सब्सिडी गैस सिलिंडर के दाम 62.50 रुपये कम हुए हैं।पहल योजना से जुड़े उपभोक्ताओं को 118.24 रुपये की बैंक खाते में सब्सिडी वापस आएगी। जुलाई में रसोई गैस सिलिंडर के दाम 97.50 रुपये घटे थे। अब लगातार दूसरे महीने दाम घटे हैं।
इस माह सिलिंडर 618.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू सिलिंडरों की होम डिलीवरी के 50 रुपये उपभोक्ताओं को अलग से देने होंगे। कुल मिलाकर इस माह में सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर 668.50 रुपये में मिलेगा।व्यावसायिक सिलिंडर के दाम 127 रुपये घटने के बाद सिलिंडर 1097 रुपये में मिलेगा। पहली अगस्त से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।

No comments