पिता से कहा सुनी बेटे ने दोस्तो के साथ मिलकर ले ली युवक की जान जाने पूरी खबर
बंगाणा क्षेत्र के खुरवाईं गांव के चालीस वर्षीय व्यक्ति की मामूली बहसबाजी के चलते हत्या कर दी गई। अगर मामूली लड़ाई में लड़कों ने थोड़ी भी सहनशीलता दिखाई होती तो एक व्यक्ति की जान बच सकती थी। कथित तौर पर शराब के नशे में तीनों युवकों ने अपनी सुध-बुध ही खो दी। वे अकेले आदमी को लाठियों और हॉकी से तब तक पीटते रहे जब तक वह जमीन पर नहीं गिरा। बताया जा रहा है कि मृतक पुरुषोत्तम की मामूली कहासुनी बाजार के एक सब्जी विक्रेता से हुई थी। इस व्यक्ति ने घर जाकर परिवार में इस संबंध में बात की। इस पर सब्जी विक्रेता के बेटे ने दोस्तों के साथ पुरुषोत्तम को सबक सिखाने की ठान ली। और इतना बुरा सोच लिया की उसे मार कर ही दम लिया

No comments