सितंबर मे होगा हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल की लिखित परीक्षा जाने किधर और केसे मिलेगे एडमिट कार्ड
हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों पर भर्ती के लिए दोबारा लिखित परीक्षा सितंबर महीने में करवाने की तैयारी है। हाईटेक नकल और अभ्यर्थी की जगह दूसरों को केंद्र में पेपर बिठाने के फर्जीवाड़े के चलते 11 अगस्त को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।इसमें 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य सरगना अभी फरार है। अब पुलिस मुख्यालय ने दोबारा परीक्षा को नए सिरे से करवाने के लिए कसरत शुरू कर दी है।
इस बार सभी परीक्षा केंद्रों में जैमर लगाए जाएंगे ताकि हाईटेक उपकरणों से नकल न हो। केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। यही नहीं, इस बार अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड ऑनलाइन नहीं, एसपी कार्यालयों से मिलेंगे।पुलिस विभाग एडमिट कार्ड देने के दौरान परीक्षार्थी का सत्यापन करेगा। प्रयास यह है कि परीक्षा केंद्र के अंदर न तो कोई डिवाइस पहुंच पाए और न ही कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे सके।

No comments