ट्रक के निचे आकर हुयी नोजवान की मौत कब और किधर जाने पूरी खबर
उपमंडल भोरंज के कैहरवीं गांव में एक बाइक सवार की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना भोरंज से एएसआई परमजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. राधाकृष्णनन राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है।
वहीं, ट्रक ताल से कैहरवीं की तरफ आ रहा था। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है वहां पर दोनों वाहनों के लिए काफी जगह उपलब्ध थी। अचानक ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटनास्थल पर काफी देर तक यातायात बाधित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया।

No comments