जय राम ठाकुर ने पेंशनरों दी बड़ी राहत जाने क्या - क्या कदम उठाए
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश सरकार ने हिमाचल के कर्मचारियों, भूतपूर्व सैनिकों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को कई तोहफे दिए। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों तथा पेंशनरों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की, जोकि जनवरी, 2019 से देय होगा। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में की गई इस घोषणा से प्रदेश के पौने दो लाख कर्मचारियों को 260 करोड़ रुपये के अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेंगे।
हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री ने ऐसे भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं, आश्रितों जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रही है, उन्हें वर्तमान में दी जा रही वित्तीय सहायता को 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रतिवर्ष करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के सेनानियों की वित्तीय सहायता राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 10000 रुपये प्रतिमाह तथा सेनानियों की विधवाओं की वित्तीय सहायता राशि को 3000 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। जिस से प्रदेश की जनता काफी खुश है

No comments