12 पोस्ट कोड के रिटन टेस्ट के लिए तिथियां तय
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 12 पोस्ट कोड की लिखित परीक्षा की तिथियां तय कर दी हैं। यह जानकारी आयोग के सचिव जितेंद्र कंवर ने दी। उन्होंने बताया कि मैनुअल असिस्टेंड पोस्ट कोड-707 की लिखित परीक्षा 15 सितंबर को सुबह के सत्र में हमीरपुर व शिमला में होगी। असिस्टेंट बॉटनिस्ट पोस्ट कोड-685 की परीक्षा इसी दिन शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी।
गार्डन इंचार्ज पोस्ट कोड-684 की परीक्षा हमीरपुर में 17 सितंबर को सुबह तथा कुक पोस्ट कोड-683 की परीक्षा शाम के सत्र में आयोजित की जाएगी। लैबोरेटरी टेक्निशियन पोस्ट कोड- 605 की लिखित परीक्षा 18 सितंबर को सुबह व लैबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड-608 की लिखित परीक्षा इसी दिन शाम के सत्र में हमीरपुर में आयोजित होगी। टेक्नीशियन सुपरिंटेंडेंट (प्रोडक्शन/ स्टोर/ मार्केटिंग/ एमआईएस/ पी एंड आई) पोस्ट कोड-719 की परीक्षा 19 सितंबर को सुबह व डाटा एंट्री पोस्ट कोड-691 की लिखित परीक्षा हमीरपुर में शाम के सत्र में होगी।
होस्टल एंट्री आपरेटर पोस्ट कोड-739 की लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला में 22 सितंबर को सुबह व लैबोरेटरी असिस्टेंट पोस्ट कोड-690 की लिखित परीक्षा हमीरपुर व शिमला में शाम के सत्र में होगी। इन्वेस्टिगेटर पोस्ट कोड-694 की लिखित परीक्षा हमीरपुर में 29 सितंबर को सुबह व इंस्वेस्टिगेटर पोस्ट कोड-697 की लिखित परीक्षा शाम के सत्र में होगी। अभ्यर्थियों को रोल नंबर आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा परीक्षा की तिथि से 15 दिन पहले उपलब्ध करवाई जाएगी

No comments