6999 मे मिलेगा अब स्मार्ट फ़ोन और जाने इसके फीचर्स और 5000mAh की बैटरी के साथ
स्मार्टफोन कंपनी इनफिनिक्स ने भारत में अपना एक सस्ता और तमाम फीचर्स से लैस स्मार्टफोन Infinix Hot 8 लॉन्च किया है। Infinix Hot 8 स्मार्टफोन की कीमत महज 6,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। आइए जानते हैं इस सस्ते ट्रिपल रियर कैमरा वाले फोन के बारे मेंइस फोन में 6.52 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1600x720 पिक्सल है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2GHz है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन पांच कलर वेरियंट में मिलेगा।
इस फोन में एंड्रॉयड 9.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 4जी नेटवर्क पर 22.5 घंटे के टॉकटाइम का दावा किया है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा।

No comments