Breaking News

पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि हो गई तय जाने कब और केसे और कितनी फीस होगी


हिमाचल सरकार ने पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि निर्धारित कर दी है। पटवारियों के 1195 पद भरने के लिए राजस्व विभाग ने 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। 933 पटवारी के पद मुहाल में और 262 पद सेटलमेंट विभाग में भरे जाएंगे।18 से 45 वर्ष की आयु वाले भर्ती के लिए पात्र होंगे। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

पटवारियों की भर्ती के लिए आवेदन की तिथि हो गई तय जाने कब और केसे और कितनी फीस होगी

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी गई है। सामान्य श्रेणी को 300 और आरक्षित वर्ग को 150 रुपये की फीस चुकानी होगी। 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।



No comments