हर दिन जान को जोखिम मे डाल कर बच्चे पहुच रहे स्कूल जाने केसे और कब
हिमाचल के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र के स्कूली बच्चे हर दिन मौत को चुनौती देकर स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं। आजकल गिरि नदी पूरे उफान पर है और ऐसे में छछेती पंचायत के कई गांवों के बच्चों को नदी पार करके स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।परिजन बच्चों को स्कूल पहुंचाने जा रहे हैं, जिन्हें हर रोज बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों को अपने बच्चे स्कूल जान जोखिम में डालकर भेजने पड़ रहे हैं। गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना तो दूर फुटब्रिज बनाने में भी सरकार ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। सतौन से श्री रेणुका जी तक कहीं पर भी गिरि नदी के आर-पार होने के लिए कोई फुटब्रिज या पुल आदि नहीं है। जिस से गावं वह स्कूल के बच्चो को भारी कटिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है अगर कोई बीमार हो जाये तो उस व्यक्ति को भी सही समय सही इलाज नही मिल पाता है

No comments