पहले पिता अब बेटे ने दी देश के लिए अपनी जान जाने पूरी खबर
हमीरपुर। भारतीय सेना में तैनात हमीरपुर का एक जवान शहीद हो गया है। रिकांगपियो में तैनात डोगरा रेजिमेंट के जवान का चंडी मंदिर सैनिक अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार देर शाम को निधन हो गया। रिकांगपियो में ड्यूटी के दौरान गिरने से उन्हें गहरी चोटें लगी थीं।हमीरपुर जिले के बल्ह गांव के 38 वर्षीय रवि कुमार करीब 15 दिन से अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती थे। चिकित्सकों की टीम उन्हें बचा नहीं पाई। रवि कुमार अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है।
रवि कुमार का बड़ा बेटा 12 साल और दूसरा 11 माह का है। सैनिक का शव सोमवार सुबह उनके पैतृक गांव बल्ह पहुंचा। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार हमीरपुर राजीव ठाकुर ने शहीद को श्रद्धांजलि प्रदान की। रवि कुमार के पिता दलीप चंद भी सेना में सेवारत थे और कारगिल युद्ध में शहादत को प्राप्त हुए थे। जैसे ही उनका शव बल्ह गांव में पहुंचा पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

No comments