शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे सैनिक स्कूलों में जाने केसे और कब और कितनी फीस होगी और क्या क्या योग्यता मागी है
आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी ने आर्मी पब्लिक स्कूलों में खाली पड़े पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के आठ हजार पदों को भरने के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बेरोजगार प्रशिक्षित अध्यापकों के लिए आर्मी स्कूलों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिला है। आवदेन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है। विभिन्न राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूलों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को आर्मी वेलफेयर एजूकेशन सोसायटी लिखित परीक्षा के आधार पर भरेगी। आर्मी पब्लिक स्कूलों में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बॉयोटेक्नोलॉजी, सायकोलॉजी, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा सहित 17 विषयों के पदों पर पीजीटी की भर्ती होगी।

No comments