बीती 11 अगस्त को हुई परीक्षा में धांधली के चलते इस बार एक-एक अभ्यर्थी को गेट से जांच कर परीक्षा केंद्र भेजा गया। अभ्यर्थियों को महज फोटो, पेन, आईडी कार्ड और क्लिप बोर्ड के अलावा और कोई भी वस्तु या सामान परीक्षा केंद्र में नहीं ले जाने दिया। अभ्यर्थी सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्र में दाखिल होना शुरू हो गए। जिले के दो परीक्षा केंद्रों में बाल स्कूल हमीरपुर में अनुक्रमांक एक से आठ सौ तक और डीएवी सलासी में अनुक्रमांक 801 से 2522 तक के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इस दौरान 15 अभ्यर्थी बाल स्कूल में जबकि 42 अभ्यर्थी डीएवी स्कूल सलासी केंद्र में परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसके अलावा बाल स्कूल हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को पेट दर्द हुआ। जिसे मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि जैमर खराब होने से कोई दिक्कत नहीं आई। उसकी जगह अतिरिक्त व्यवस्था कर दी गई। दोनों परीक्षा केंद्रों में 57 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
No comments