हमीरपुर मैं पांच लडको ने मिलकर की एक लडके की पिटाई क्या रहा पिटाई का कारण जाने
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के ग्राउंड में आधा दर्जन युवकों ने एक कॉलेज छात्र पर बैठे-बैठे हमला कर दिया। लातों से युवक की जमकर पिटाई की और जब पीड़ित युवक वहां से भागने लगा तो उसे सीढ़ियों पर जोर से पटक दिया। इसके बाद भी काफी देर तक छात्र की पिटाई करते रहे। पीड़ित युवक की पहचान विशाल कुमार निवासी गांव भरवाणा, डाकघर कोट, तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विशाल ने बताया कि वह हमीरपुर कॉलेज में पढ़ता है।
बुधवार दोपहर बाद वह हमीरपुर स्कूल मैदान में बैठा था। इतने में कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाले आधा दर्जन युवक आए और उसे बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पीड़ित छात्र का वीरवार को हमीरपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने आरोपी युवकों की धरपकड़ शुरू कर दी है। शीघ्र ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

No comments