अब बैंक खातों का पैसा ग्राहक डाकघरों से भी निकाल सकते है जाने केसे और क्या क्या होना अनिवार्य है खाते के साथ
आपका खाता भले ही कहीं भी निजी या सरकारी बैंक में हो, आप नजदीकी डाकघर से पैसा निकाल सकते हैं। डाक विभाग ने हिमाचल के सभी पोस्ट पेमेंट बैंक की शाखाओं में आधार युक्त भुगतान प्रणाली योजना शुरू कर दी है।बस आपका खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके तहत ग्राहकों को केवल अपने फिंगर प्रिंट से लेन-देन की अनुमति देनी होगी। डाकघर प्रवर अधीक्षक हमीरपुर मंडल भवानी प्रसाद ने बताया कि अब कोई भी बैंक खाता धारक अपने किसी भी खाते के पैसे डाकघर से ले पाएगा।
आधार युक्त भुगतान प्रणाली से बैंक ग्राहक अब अपने खाते से बैलेंस संबंधी जानकारी भी डाक घर जा कर ले सकता है। इसके लिए अब उसे बैंक जाने की आवश्यकता नहीं है।यदि किसी का खाता दिल्ली की किसी बैंक शाखा में है, वह व्यक्ति अब हिमाचल की किसी डाकघर में जाकर अपने खाते में से पैसे ले सकता है। इसके लिए उनके पास अपने आधार कार्ड का नंबर होना चाहिए। इस से ग्राहकों को बहुत सुबिधा मिलेगी

No comments