Breaking News

रोहित और कुसुम को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब

 ढालपुर के खेल मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य व महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

hp news


छात्र वर्ग में रोहित और छात्रा वर्ग में कुसुम को सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब से नवाजा गया। छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में पहले स्थान पर आनी, दूसरे स्थान पर निरमंड रहा। छात्राओं की कबड्डी में निरमंड ने ट्रॉफी जीती। कुल्लू-1 खंड दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो के छात्र व छात्रा वर्ग में निरमंड पहले, नग्गर खंड दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल छात्र वर्ग में आनी खंड पहले, निरमंड दूसरे, बैडमिंटन छात्र वर्ग में आनी खंड पहले, बंजार दूसरे, छात्रा वर्ग बैडमिंटन में बंजार पहले, निरमंड दूसरे, शतरंज छात्र वर्ग में बंजार पहले, आनी दूसरे, जबकि इसी के छात्रा वर्ग में आनी पहले, कुल्लू-1 दूसरे स्थान पर रहा।

छात्र वर्ग की 50 मीटर दौड़ में रोहित पहले, राहुल दूसरे, घनश्याम तीसरे, 100 मीटर दौड़ में रोहित पहले, राहुल दूसरे, पुष्कर तीसरे, 200 मीटर दौड़ में रोहित पहले, राहुल दूसरे, आयुष और राहुल तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में अभिषेक पहले, हरीश दूसरे, राहुल ने तीसरा स्थान पाया। छात्र वर्ग के शॉटपुट में नितिश पहले, राहुल दूसरे, निशांत तीसरे, लांग जंप में राहुल पहले, पुनीत दूसरे, आयुष तीसरे, हाई जंप में रोहित पहले, मोहित दूसरे और राहुल तीसरे, एकल गान में राहित चौधरी पहले, राजरानी लक्ष्मी दूसरे, कृतिका नेगी तीसरे स्थान पर रही।

 छात्रा वर्ग की 50 मीटर दौड़ स्पर्धा में किरना पहले, कशिश दूसरे, डिंपल तीसरे, 100 मीटर दौड़ में कुसुम पहले, जैसमीन दूसरे, किरना तीसरे, 200 मीटर दौड़ में कुसुम पहले, चांद दूसरे, साक्षी तीसरे, 1500 मीटर दौड़ में डिंपल पहले, साक्षी व जैसमीन दूसरे, काजल तीसरे, शॉटपुट छात्रा वर्ग में सजया पहले,

 रीना दूसरे, रितिका तीसरे, लांग जंप में अंजली पहले, शमिता दूसरे, कुसुम तीसरे, हाई जंप में अंजली पहले, कुसुम दूसरे, कृति तीसरे स्थान पर रही। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा कि खेल प्रतियोगिता में छह खंडों के 600 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

No comments