चालान के डार से पुलिस से भागा टेंपो चालक पर पुलिस ने पीछा करके काटा चालान जाने पूरी खबर
क्षेत्र नादौन के अंतर्गत मंवालघाट गांव में पुलिस नाका तोड़कर भाग रहे एक टेंपो चालक को स्थानीय बस अड्डे पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी राजेश कुमार, जोगेंद्र और अन्य कर्मियों ने मंवालघाट गांव में नाका लगा रखा था। इसी दौरान अंब से नादौन की ओर आ रहे एक टेंपो चालक को जब उन्होंने रुकने का इशारा किया तो उसने टेंपो को नादौन की ओर भगा दिया। इस दौरान चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज भी कर दिया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा करके उसे नादौन बस अड्डे पर पकड़ लिया।

No comments